ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाबकाया गन्ना भुगतान न होने से किसान परेशान

बकाया गन्ना भुगतान न होने से किसान परेशान

बकाया गन्ना भुगतान न होने से किसान परेशान है। किसानों को समय पर पर्चियां भी नहीं मिल रही हैं। इससे खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चालू सत्र में भी समय पर गन्ने का पेमेंट नहीं किया जा रहा है।...

बकाया गन्ना भुगतान न होने से किसान परेशान
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSun, 12 Jan 2020 11:29 PM
ऐप पर पढ़ें

बकाया गन्ना भुगतान न होने से किसान परेशान है। किसानों को समय पर पर्चियां भी नहीं मिल रही हैं। इससे खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चालू सत्र में भी समय पर गन्ने का पेमेंट नहीं किया जा रहा है। कई बार किसान अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं।

नवंबर से चीनी मिल चल रहे हैं, लेकिन किसानों को अभी न तो पिछले साल का पेमेंट मिला, और चालू सत्र का भी पूरा भुगतान नहीं मिला है। इससे किसानों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गन्ना भुगतान को लेकर कई बार किसान धरना प्रदर्शन कर चुके हैं और आला अफसरों को ज्ञापन भी दे चुके हैं, लेकिन समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। किसानों को काफी समय तक पर्चियां नहीं मिल पाती। इससे भी किसानों की दिक्कत बढ़ रही हैं। गन्ना पर्चियां देरी से मिलने की वजह से गन्ना आपूर्ति में भी देरी होती है।

किसान अपने मोबाइल पर भी हो सकते हैं अपडेट

अमरोहा। किसान अपने मोबाइल पर भी अपडेट हो सकता है। इसके लिए शासन ने एक नया एप शुरु किया है। जिसमें गन्ना भुगतान से लेकर गन्ना पर्चियां का पूरा विवरण मिलेगा। इससे किसानों को कार्यालय के चक्कर काटने की जरुरत नहीं है। जिला गन्ना अधिकारी हेमेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गन्ना एप से किसानों को काफी फायदा मिल रहा है। किसान इसके जरिए घर बैठे ही पूरी जानकारी जुटा सकते है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें