भाकियू लोकशक्ति ने बिजली बिलों में राहत देने की उठाई मांग
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने किसानों और आम जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बिजली बिलों में राहत, उचित मूल्य पर खाद, छुट्टा पशुओं से फसलों की सुरक्षा और निजी विद्यालयों की मनमानी फीस पर रोक लगाने की मांग की। उपमुख्यमंत्री से मुलाकात का समय भी मांगा गया।

मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति पदाधिकारियों ने शनिवार को संगठन के राष्ट्रीय सचिव डॉ.सुमित कुमार नागर के नेतृत्व में किसानों एवं आमजन की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। 25 मई को गजरौला गेस्ट हाउस में प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात का समय दिलाने की मांग भी की। ज्ञापन के जरिए बिजली बिलों में राहत देने, किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने, छुट्टा पशुओं से फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, निजी विद्यालयों की मनमानी फीस पर रोक लगाने व दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण रखने की मांग उठाई।डॉ.
सुमित कुमार नागर ने कहा कि किसानों और आम लोगों से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान होना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान संजय प्रजापति, राजेश सैनी, डॉ.अशोक, राजीव हुण, दीपांकर शर्मा, सुभाष चंद्र यादव, हिमांगी नागर, नीरज कुमार, सौरभ शर्मा, हुकम सिंह समेत अन्य संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


