ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहापर्ची न देने पर सीएम हेल्पलाइन से गन्ना किसानों से मांगी मदद

पर्ची न देने पर सीएम हेल्पलाइन से गन्ना किसानों से मांगी मदद

गन्ना चीनी मिलों की ओर से पर्चियां जारी न करने पर अन्नदाता की चिंताएं बढ़ी है। हाल यह है कि सीजन समाप्ति की ओर है और खेतों में गन्ना सूख रहा है, इससे बैचेन किसानों ने सीएम से मदद मांगी है। अब किसान...

पर्ची न देने पर सीएम हेल्पलाइन से गन्ना किसानों से मांगी मदद
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSat, 17 Mar 2018 12:02 PM
ऐप पर पढ़ें

गन्ना चीनी मिलों की ओर से पर्चियां जारी न करने पर अन्नदाता की चिंताएं बढ़ी है। हाल यह है कि सीजन समाप्ति की ओर है और खेतों में गन्ना सूख रहा है, इससे बैचेन किसानों ने सीएम से मदद मांगी है। अब किसान गन्ना पर्चियों की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर भी कर रहे हैं। एक किसान ने तो क्रय केंद्र पर गन्ना घटतौली की भी जानकारी दी। किसान गन्ना पर्ची न मिलने से खासे परेशान है। चीनी मिल बंद होने की तरफ है।

सीएम हेल्पलाइन नंबर शुरु हो गया है। इसमें आईजीआरएस पर कोई भी व्यक्ति शिकायत कर सकता है। कोई भी व्यक्ति किसी विभाग की शिकायत कर सकता है। अक्सर जिले में अधिकारी और बाबू लोगों को टहला देते हैं। इस समय सबसे ज्यादा दिक्कत किसानों को हो रही है। क्योंकि चीनी मिल बंद होने की तरफ है और काफी गन्ना खेतों में खड़ा है। चीनी मिल पर्ची नहीं दे रहे। इससे किसान की परेशानियां बढ़ रही हैं। किसानों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत की है। गन्ना पर्ची नहीं मिल रही हैं। जिसकी जानकारी जिले के गन्ना अधिकारियों को दी गई। एक किसान ने घटतौली की भी शिकायत की। जिले में तीन चीनी मिल हैं और छह चीनी मिल दूसरे जनपदों की है,जो अमरोहा के किसानों का गन्ना खरीदती हैं। जिले की त्रिवेणी शुगर मिल किसानों को पर्ची देने में आनाकानी कर रही है। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि आईजीआरएस पर जो शिकायत मिलती हैं, उनका निस्तारण कराया जाता है। किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें