किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई

Feb 28, 2026 06:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

Amroha News - अमरोहा में भाकियू शंकर पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन दिया। उन्होंने चकबंदी में अनियमितता, किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा वृद्धि, गन्ना तौल में घटतौली, और सड़क सुरक्षा की कमी जैसे मुद्दों को उठाया। अगर 8 मार्च तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो 9 मार्च को महापंचायत की चेतावनी दी।

किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई

अमरोहा। भाकियू शंकर पदाधिकारियों ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डिप्टी कलक्टर पुष्कर नाथ चौधरी को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने चकबंदी में अनियमितता, डिजिटल सत्यापन में नेटवर्क समस्या, किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा वृद्धि लागू न होना, सहकारी बैंकों की मनमानी, गन्ना तौल में घटतौली, ग्रामीण बस सेवाओं का अभाव, विद्युत उपकेंद्र की आवश्यकता, सड़क निर्माण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में जबरन कटौती, राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सड़क सुरक्षा की कमी, तेंदुए एवं आवारा कुत्तों के आतंक समेत तिगरी धाम की स्वच्छता का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आठ मार्च तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो नौ मार्च को कलक्ट्रेट पर महापंचायत, धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया जाएगा।

इस दौरान राकेश, विक्रम पवार, जगत सिंह, रामपाल, समीम अख्तर, लोकेश, वीर चौहान, मोनू चौधरी, रामेश्वर सैनी, नवल किशोर, चमन सिंह, जरीना, बबीता रानी, सुखबीर आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।