भाकियू ने गन्ने का भुगतान करने की गुहार लगाई

Apr 10, 2026 01:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - हसनपुर में भाकियू की पंचायत में गन्ने के भुगतान में देरी पर किसानों ने रोष जताया। तहसील अध्यक्ष महेश ठाकुर ने किसानों की खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए समय पर भुगतान की मांग की। निजी स्कूलों द्वारा शोषण की जांच और बिजली व्यवस्था में सुधार की भी मांग की गई।

भाकियू ने गन्ने का भुगतान करने की गुहार लगाई

हसनपुर। गुरुवार को नगर की मंडी समिति में आयोजित भाकियू की पंचायत में चीनी मिलों द्वारा अभी तक गन्ने का भुगतान नहीं करने पर रोष जताया गया। तहसील अध्यक्ष महेश ठाकुर ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। प्रकृति की एक के बाद एक मार पड़ रही है। ऐसे में किसान को समय पर गन्ने का भुगतान जारी किया जाए। निजी स्कूलों द्वारा किताब और ड्रेस के नाम पर अभिभावकों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए जांच के बाद कार्रवाई की मांग की। झकड़ी फीडर पर बिजली व्यवस्था में सुधार की गुहार लगाई। कहा कि फसल सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली दी जाए।

आम के बागान की सिंचाई के लिए दिन में बिजली देने की मांग की। छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने की गुहार लगाई। इस मौके पर ओम प्रकाश सिंह, रणवीर सिंह, काले सिंह, महिपाल सिंह, कमल सिंह, बाबू अली, योगेंद्र सिंह, सीता आर्य, यशपाल सिंह, कमलेश सिंह, गीता देवी, शांति देवी, चंद्रा देवी, आशा देवी, बलवीर सिंह व कैलाश सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।