अमेरिका से कृषि व डेयरी उत्पाद आयात पर बर्बाद हो जाएगा देश का किसान : वीएम सिंह
Amroha News - राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने गजरौला में कहा कि अमेरिका से कृषि और डेयरी उत्पादों के आयात से भारतीय किसानों को खतरा है। 10 मार्च को 250 किसान संगठनों के साथ दिल्ली में मौन प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों को दूध की कीमतें कम मिल रही हैं, जिससे उनकी आजीविका पर संकट है।

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह सोमवार को पीलीभीत जाते वक्त गजरौला में ठहरे। कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यूएस डील पर कृषि आयात व डेयरी उत्पाद आयात पर सरकार किसानों कॊ संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं दे पा रही है। कृषि उत्पाद व डेयरी उत्पाद के आयात पर यदि समझौता किया गया तो यह देश के किसानों के लिए डेथ वारंट साबित होगा। देश में लघु और सीमांत किसानों को अपनी जीविका चलाने के लिए दूध उत्पादन व पशु पालन से गुजारा करना पड़ता है। जबकि आज किसानों को दूध की कीमत पानी से भी कम मिलती है और मंहगाई के अनुपात में किसानों की फसलों के दाम कम मिलते हैं।
ऐसे में यदि अमेरिका से कृषि व डेयरी उत्पाद आयात किए गए तो देश का किसान बर्बाद हो जाएगा। इसके विरोध में आगामी 10 मार्च को देश के 250 किसान संगठनों के साथ मिलकर दिल्ली राजघाट पर तीन घंटे का मौन धारण किया जाएगा। महाराष्ट्र ,कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश समेत देश के सभी राज्यों के विभिन्न किसान संगठनों के किसान नेता मिलकर मौन रखते हुए सरकार को चेताएंगे। कहा कि किसान के खिलाफ होने वाली किसी भी डील को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उपेंद्र सिंह, मंडल प्रभारी राजवीर सिंह, मंडल महासचिव जोगेंद्र आर्य, कार्यकारी जिलाध्यक्ष लकी गौसल, युवा जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी, खचेडू सिंह यादव, देवेंद्र सिंह, कमलजीत सिंह, हेम सिंह, रमेश यादव, योगेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, दिगराज सिंह, नरेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, रोहताश यादव आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



