
रबी सीजन की फसलों की बुआई की तैयारी शुरू
Amroha News - खरीफ सीजन की खेती समाप्ति की ओर है और किसान रबी सीजन की तैयारी कर रहे हैं। कृषि विभाग ने खाद और बीज की समय पर आपूर्ति के लिए डिमांड शासन को भेजी है। इस बार 80 हजार हेक्टेयर पर गेहूं, 10 हजार हेक्टेयर...
खरीफ सीजन की खेती लगभग अब समाप्ति की कगार पर है। किसानों ने अब रबी सीजन की खेती की तैयारी शुरू कर दी है। उधर कृषि विभाग, सहकारिता विभाग ने भी रबी सीजन में किसानों को फसलों की बुआई के लिए खाद,बीज समय पर मुहैया कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। खाद,बीज का आकलन कर डिमांड शासन को भेजी जा रही है। जिससे समय पर किसानों को खाद, बीज मिल सके। जिले में इस बार भी 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर गेहूं की खेती की जाएगी। गेहूं के अलावा 10 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर सरसों,10 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर आलू की खेती की जाएगी।

15 सितंबर के बाद जिले में आलू और मोटे अनाज की फसलों की बुवाई कार्य शुरू हो जाएगा। किसान रबी सीजन की फसलों की बुवाई की तैयारी में जुट गए हैं। उधर कृषि विभाग ने भी खाद, बीज का आंकलन कर डिमांड शासन को भेजनी शुरू कर दी है। जिससे किसानों को समय से उत्तम प्रजातियों का बीज मुहैया कराया जा सके। फसलों की बुवाई के दौरान खाद, उर्वरक,डीएपी की कमी का सामना न करना पड़े। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रबी सीजन की तैयारी के लिए किसान सबसे पहले भूमि का अच्छी तरह से चयन कर लें। मिट्टी की जांच अवश्य कराएं। उन्होंने बताया कि रबी सीजन की फसलों की बुवाई के लिए किसानों को समय पर खाद बीज मुहैया कराया जाएगा। 15 सितंबर से रबी सीजन की फसलों की बुवाई का कार्य शुरू होने वाला है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




