राम कृषक सेवा समिति की बैठक में स्वरोजगार पर जोर

Mar 03, 2026 12:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - मंडी धनौरा। राम कृषक सेवा समिति पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को शेरपुर रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। किसानों व सदस्यों को विभिन्न सरकारी यो

राम कृषक सेवा समिति की बैठक में स्वरोजगार पर जोर

राम कृषक सेवा समिति पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को शेरपुर रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। किसानों व सदस्यों को विभिन्न सरकारी योजनाओं व स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि पारंपरिक खेती के साथ-साथ पशुपालन, मधुमक्खी पालन, मुर्गी पालन जैसे कार्य अपनाकर ग्रामीण किसान अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं। इन क्षेत्रों में सरकार द्वारा अनुदान एवं अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। कहा कि परिवार और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अतिरिक्त आय के साधन विकसित करना समय की आवश्यकता है। योजनाओं का सही लाभ लेकर किसान आत्मनिर्भर बना जा सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान परम सिंह, गंगा राम, महेश सिंह, महावीर सिंह, जयकरण सिंह, गोविंद सिंह, सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।