दो किसानों की जान लेने वाला सांड पकड़ा
हसनपुर में 22 दिन में दो किसानों की जान लेने वाले सांड को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया है। 65 वर्षीय खेमचंद सिंह की जान बुरी तरह घायल होने के बाद चली गई। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी थी, लेकिन अब सांड को गोशाला में सुरक्षित रखा गया है।

हसनपुर, संवाददाता। 22 दिन के भीतर दो किसानों की जान लेने वाले सांड को ग्रामीणों की मदद से बुधवार को पशुपालन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। एक अन्य सांड भी टीम ने पकड़कर गोशाला में संरक्षित किया है। ग्रामीणों इस बावत लगातार अभियान चलाने की गुहार लगाई है।मंगलवार दोपहर खेत पर गए क्षेत्र के गांव रामपुर भूड़ निवासी 65 वर्षीय खेमचंद सिंह पुत्र रूसी सिंह सैनी को सांड ने पटक-पटककर मार डाला था। ग्रामीणों के दावे के मुताबिक इस सांड ने बीती आठ जून को भी रामपुर भूड़ के जंगल में बाग की रखवाली कर रहे चौकीदार को मार डाला था।
ग्रामीणों ने सांड को पकड़वाने की मांग की थी लेकिन आरोप के मुताबिक अफसरों ने कोई तवज्जो नहीं दी। 22 दिन में दूसरी घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने अफसरों के कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इसके बाद बुधवार को पशुपालन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के संग मिलकर सांड को पकड़ लिया। एक अन्य सांड भी पकड़ लिया गया। दोनों सांड को गोशाला में रखा गया है। एसडीएम ने बताया कि ग्रामीणों की मांग के मुताबिक हिंसक सांड पकड़ लिए गए हैं। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


