भाकियू टिकैत ने पंचायत में उठाई किसानों की समस्याएं
अमरोहा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने किसानों की समस्याओं पर बैठक की। अधिकारी किसानों की समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। किसानों ने यूरिया खाद, बिजली आपूर्ति और गन्ना मूल्य की मांग की। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी दी गई।

अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की गुरुवार को किसानों की समस्याओं को लेकर अतरासी फ्लाईओवर के नीचे जोया ब्लाक की पंचायत हुई। अफसरों ने बैठक में पहुंचकर किसानों की समस्याओं को सुना व समाधान कराने का आश्वासन दिया।
किसानों की चिंताएँ
भाकियू पदाधिकारियों ने यूरिया खाद की किल्लत को प्रमुखता से उठाया। मांग की कि किसानों को जरूरत के हिसाब से यूरिया खाद मुहैया कराया जाए। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि जिले में यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है। किसानों को नियमानुसार यूरिया खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों ने भीषण गर्मी के चलते बिजली आपूर्ति में सुधार करने, अघोषित कटौती बंद करने, फसल सिंचाई के लिए अधिक से अधिक बिजली आपूर्ति देने की मांग की। बिजली अफसरों ने बैठक में पहुंच किसानों की समस्याओं को सुना व समाधान कराने का आश्वासन दिया।
अन्य माँगें
छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने व शुगर मिलों से गन्ना मूल्य भुगतान मय ब्याज दिलाने की मांग भी की। संगठन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, जोया ब्लाक अध्यक्ष मुकेश कुमार, मोहन सिंह बेनीवाल, कुलदीप चाहल, राजेंद्र सिंह, सुभाष चीमा, नरेंद्र सिंह, शुभम देवल, निरंजन सिंह आदि मौजूद रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


