गन्ने की बसंतकालीन बुआई की तैयारी में जुटे किसान

Jan 20, 2026 12:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

Amroha News - अमरोहा में किसान गन्ने की बसंतकालीन बुआई की तैयारी कर रहे हैं। फरवरी से अप्रैल तक 44 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ने की बुआई की जाएगी। गन्ना विभाग किसानों को नई प्रजातियों का बीज मुहैया कराएगा। बुआई में बीमारी के चलते उत्पादन में कमी आई है, इसलिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है।

गन्ने की बसंतकालीन बुआई की तैयारी में जुटे किसान

अमरोहा। जिले के किसान गन्ने की बसंतकालीन बुआई की तैयारी में जुटे हैं। खाद-बीज का बंदोबस्त किया जा रहा है। फरवरी से अप्रैल तक गन्ने की बुआई का कार्य चलेगा। जिले में 44 हजार हेक्टर क्षेत्रफल पर बसंत कालीन गन्ने की बुआई की जाएगी। गन्ना विभाग किसानों को नई प्रजातियों का बीज मुहैया कराएगा। 18 लाख कुंतल से अधिक बीज उपलब्ध है। जिले में एक लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल पर एक लाख से अधिक किसान गन्ने की खेती करते हैं। जिले की तीन समेत किसान आसपास जिलों समेत कुल 10 शुगर मिलों को गन्ने की सप्लाई करते हैं। इस बार गन्ने की 238 प्रजाति में बीमारी के चलते उत्पादन में गिरावट आई है।

डीसीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बसंतकालीन बुआई में गन्ना पर्यवेक्षक गांवों में जाकर किसानों को गन्ना प्रजाति सीओ 0238 की जानकारी दें। इस प्रजाति में रेड रॉट रोग के आने से बुआई न करें। इसके विकल्प में अन्य नवीनतम प्रजातियां सीओएस 13235, सीओएलके 14201, सीओ 15023, 0118, 13231 की प्लांटिंग कराएं। बताया कि गन्ने की सहफसली खेती के प्रति किसानों को जागरूक किया जा रहा है। किसानों की समस्याओं का समाधान करने व उन्हें नवीन प्रजातियों का बीज मुहैया कराने के लिए कंट्रोल रूम चालू कर दिया है। गन्ने की आधुनिक विधियों से बुआई करने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsFarmers in Amroha Prepare for Spring Sugarcane Planting with New Varieties
;;
;