भाकियू संयुक्त मोर्चा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

मंडी धनौरा में भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा ने एसडीएम शैलेष दुबे से मुलाकात की। किसानों ने केमिकल फैक्ट्रियों द्वारा भूजल में जहर मिलाने की समस्या को उठाया। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर समस्या के समाधान की मांग की। इस दौरान कई किसान नेता उपस्थित थे।

भाकियू संयुक्त मोर्चा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी के नेतृत्व में एसडीएम शैलेष दुबे से मुलाकात की। किसानों की समस्याओं को उठाते हुए जल्द निस्तारण कराए जाने की वकालत की। बताया कि क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्रियां बोरवेल के माध्यम से केमिकल युक्त पानी जमीन में छोड़ रही हैं, इससे भूजल जहरीला हो गया है। लोगों में गंभीर बीमारियां फैल रही हैं। एक सप्ताह के भीतर समस्या के समाधान की मांग की। इस दौरान रामकृष्ण चौहान, अमरजीत देओल, जसवंत सिंह, पंचम सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।