आलू पर मंदी की मार से किसानों को उबारने के लिए राहत पैकेज की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - अमरोहा में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक मंच ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने रबी सीजन की फसलों की एमएसपी पर खरीद की मांग की और आलू के गिरते दामों के कारण स्पेशल राहत पैकेज की आवश्यकता जताई। किसान आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों की वापसी की भी मांग की गई।

आलू पर मंदी की मार से किसानों को उबारने के लिए राहत पैकेज की मांग

अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक मंच ने किसानों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। रबी सीजन की फसलों में विशेषकर गेहूं, सरसों की एमएसपी पर खरीद करने की मांग की। हरियाण सरकार द्वारा गेहूं खरीद प्रकिया को जटिल बना दिए जाने की बात कही। कहा कि इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस तरीके के नियम किसानों को परेशान एवं प्रताडि़त के लिए बनाए जा रहे हैं, जिन्हे तुरंत वापस लिया जाए। कहा कि आलू के दाम गिरने की वजह से किसानों की लागत भी पूरी नहीं हो रही है। ऐसे हालात में आलू किसानों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार को स्पेशल राहत पैकेज देना चाहिए।

उचित दामों पर आलू की खरीद की जाए। किसान आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग भी की। इस दौरान संगठन जिलाध्यक्ष किशनपाल सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।