Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsFarmers Demand Compensation for Losses Due to Power Line Construction in Gajraula
खेतों में टावर लगवाने से पहले मुआवजा दिलाने की मांग

खेतों में टावर लगवाने से पहले मुआवजा दिलाने की मांग

संक्षेप:

Amroha News - गजरौला में भारतीय किसान यूनियन की पंचायत हुई, जिसमें किसानों ने बिजली लाइन से होने वाले नुकसान का मुआवजा मांगा। बिजली और बैंक अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। किसानों ने कहा कि जबरदस्ती टावर लगाने पर आंदोलन किया जाएगा। पंचायत की अध्यक्षता चौधरी राजेंद्र सिंह ने की।

Jan 13, 2026 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

गजरौला, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों की ब्लाक स्तरीय पंचायत सोमवार को शहर में चौपला पर हुई। वक्ताओं ने मेरठ से अमरोहा तक बनाई जा रही बिजली लाइन से खेतों में होने वाले नुकसान का मुआवजा दिलवाए जाने की मांग उठाई। पंचायत में पहुंचे बिजली एवं बैंक अफसरों ने किसानों की समस्याओं का निस्तारण जल्द करने का आश्वासन दिया। चौपला पुलिस चौकी के पास हुई पंचायत में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी दानवीर सिंह ने कहा कि किसान बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर परेशान हैं। बैंकों से संबंधित भी उनकी काफी समस्याएं हैं। संबंधित विभाग के अफसर समाधान नहीं कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभी समस्याओं का निस्तारण जल्द करने की मांग की। कहा कि मेरठ से अमरोहा तक बिजली की उच्चशक्ति लाइन बनाई जा रही है, जिनमें किसानों के खेतों में टावर लगाए जा रहे हैं। ऐसे में किसानों के खेतों में काफी नुकसान होगा। किसानों को उनके नुकसान का मुआवजा दिलवाया जाए। मुआवजा नहीं मिलने तक खेतों में जबरदस्ती टावर नहीं लगाए जाएं। दो टूक कहा कि जबरदस्ती करने पर किसान आंदोलन करेंगे। पंचायत की अध्यक्षता चौधरी राजेंद्र सिंह व संचालन मुकेश चौधरी ने किया। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष कुशल सिंह, रामपाल सिंह, सतवीर सिंह, रोहित चौधरी, हनी चौधरी, वेदपाल सिंह, इसरार अली, जगतपाल सिंह, मोहन बेनिवाल, बलराम, राजीव चौधरी, कुलदीप चाहल, काले सिंह, हर्षित गिल, धर्मेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।