ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाशुल्क के विरोध में किसानों ने मंडी में किया हंगामा

शुल्क के विरोध में किसानों ने मंडी में किया हंगामा

मंडी के गेट नंबर दो पर लगाया जाम, पुलिस ने समझायासमिति में ट्रैक्टर-ट्राली व जुगाड़ आदि वाहन से गुड़ लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मंडी के...

शुल्क के विरोध में किसानों ने मंडी में किया हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाWed, 30 Sep 2020 03:00 AM
ऐप पर पढ़ें

ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क के विरोध में मंगलवार को कोल्हू संचालक व किसानों ने जमकर हंगामा किया। ट्रैक्टर-ट्राली लगाकर मंडी का गेट नंबर 2 बंद कर दिया। अमरोहा मार्ग पर भी जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाया। इसके बाद मामला शांत हो सका।

सुबह के वक्त दर्जनों किसान व कोल्हू संचालक मंडी समिति में ट्रैक्टर-ट्राली व जुगाड़ आदि वाहन से गुड़ लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मंडी के गेट नंबर दो पर 250 रुपए की पर्ची

काटी जाने लगी। किसानों ने विरोध किया। कर्मचारियों ने साफ कह दिया कि इस संबंध में शासन के आदेश हैं। किसान व कोल्हू संचालकों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि किसानों का शोषण किया जा रहा है। ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क की वजह से प्रति कुंतल गुड़ के रेट 3500-3600 रुपए की जगह अब मात्र 2900 रुपए पर आ गए हैं। बीच में कई दिन मंडी बंद रही थी। किसानों ने गुड़ लदी ट्रैक्टर-ट्राली लगाकर बेट नंबर दो बंद कर दिया। यहां जाम लग गया। मंडी में गुड़ व धान लेकर आने वाले वाहनों की कतार अमरोहा मार्ग तक पहुंच गई। जिसकी वजह से अमरोहा मार्ग पर भी जाम के हालात बन गए। करीब तीन घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। खबर लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किसानों को समझाकर शांत किया। व्यापारी नेता एवं आढ़ती सुरेश अग्रवाल ने बताया कि ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क वसूला जा रहा है। जबकि मंडी के बाहर कोई शुल्क नहीं है। इसका नुकसान किसान व आढ़ती को हो रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें