ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहापुण्यतिथि पर याद किए गए किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत

पुण्यतिथि पर याद किए गए किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक प्रभारी चौधरी गिरिराज सिंह ने अपने गांव बलदाना असगर अली में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि श्रद्धाभाव के साथ मनाई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उन्होंने अपने...

पुण्यतिथि पर याद किए गए किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाFri, 15 May 2020 04:56 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक प्रभारी चौधरी गिरिराज सिंह ने अपने गांव बलदाना असगर अली में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि श्रद्धाभाव के साथ मनाई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उन्होंने अपने परिवार के साथ बाबा टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उनके द्वारा किसानों के लिए किए कार्यों की सराहना की।

शुक्रवार की दोपहर बाबा टिकैत की नौवीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। इस दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि जैसा इस समय पर लॉकडाउन चल रहा है। उसी को मध्य नजर रखते हुए परिवार के साथ ही बाबा टिकैत की पुण्यतिथि मनाई है। साथ ही उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प भी लिया है। ऐसी स्थिति में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए हम लोगों सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना बहुत जरूरी है क्योंकि अपनी सुरक्षा तो सबकी सुरक्षा। जब हम ही इस महामारी के बारे में जनता को बताएंगे तभी हम खुद भी सुरक्षित रहेंगे और दूसरों को भी सुरक्षित रहने का नजरिया दे पाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें