Amroha News: झटका मशीन के तारों में उतरे करंट से किसान की मौत, कोहराम

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: मक्का की फसल को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए खेत में झटका मशीन लगाई गई थी। एक किसान इंतजार की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना रहरा थाना क्षेत्र के गांव जयतौली में हुई। परिवार में शोक और हड़कंप मच गया है और शव को बिना कानूनी कार्रवाई के दफनाने की तैयारी की जा रही है।

Amroha News: झटका मशीन के तारों में उतरे करंट से किसान की मौत, कोहराम

Amroha News: मक्का फसल को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए खेत के चारों ओर लगाई झटका मशीन पर उतरे उच्च शक्ति करंट की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। शनिवार दोपहर हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। बिना कानूनी कार्रवाई शव का दफीना किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रहरा थाना क्षेत्र के गांव जयतौली निवासी 45 वर्षीय इंतजार शनिवार दोपहर अपने 13 वर्ष के बेटे रजा चौधरी के संग गांव से करीब डेढ़ किमी दूरी पर स्थित अपने खेत पर गया था। प्यास लगने पर वह खेत में लगे नलकूप पर पानी पीने लगा। पानी पीने के बाद कुछ दूर चला कि इस दौरान पड़ोसी किसान द्वारा मक्का फसल की रखवाली के लिए खेत के चारों ओर लगे झटका मशीन के तारों में उलझ गया।

बताया जा रहा है कि झटका मशीन में खेत के ऊपर से गुजर रही उच्च शक्ति लाइन से आ रहे अर्थ से तेज करंट दौड़ रहा था। करंट लगते ही इंतजार झटका मशीन के तारों पर गिर गया। पास खड़े बेटे ने शोर मचा दिया। नजदीक के खेत पर कार्य कर रहा इंतजार का बड़ा भाई अली हसन मौके पर पहुंचा और दरांत से किसी तरह तारों को काटा लेकिन, तब तक इंतजार की मौत हो चुकी थी। गांव में खबर लगते ही तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। शव को गांव लाकर दफीना किया जा रहा है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रहरा के कार्यवाहक थानाध्यक्ष संदीप पंवार ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती तो शव का पोस्टमार्टम कराया जाता।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsAmroha News: झटका मशीन के तारों में उतरे करंट से किसान की मौत, कोहराम