सेवानिवृत्त कर्मचारी को दी विदाई
Amroha News - अमरोहा नगर पालिका के जलकल विभाग में कार्यरत सुहैल अहमद की सेवानिवृत्ति पर शनिवार रात कार्यक्रम आयोजित किया गया। कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी और उनकी सेवाओं को सराहा। सुहैल भावुक हो गए जब उन्होंने अपने सहकर्मियों के साथ बिताए पल याद किए। यह अवसर नए लोगों के लिए सेवा का मार्ग प्रशस्त करता है।

अमरोहा। नगर पालिका के जलकल विभाग में तैनात रहे कर्मचारी सुहैल अहमद की सेवानिवृत्ति पर शनिवार रात कार्यक्रम आयोजित कर कर्मचारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर विदाई दी। इस मौके पर कार्यालय लिपिक जावेद कमाल ने कहा कि विभाग में उनकी सराहनीय सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। सेवानिवृत्ति एक अनिवार्य प्रक्रिया है, इससे नए लोगों को सेवा का मौका मिलता है। वहीं, रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी को अपने परिवार के साथ सुकून से समय बिताने का भी मौका मिलता है। साथी कर्मचारियों के साथ बिताए समय को याद कर और उनका स्नेह देखकर सुहैल अहमद भावुक हो गए। इस दौरान कामिल अब्बासी, नाजिम कमाल, आसिफ, वजाहत हुसैन, हुमा, सैफ सिद्दीकी, नावेद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


