Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsFamily Property Dispute Leads to Child Abuse Incident in Hasanpur
संपत्ति बंटवारे के विवाद में युवक ने अपनी मासूम बेटी को जमीन पर पटका

संपत्ति बंटवारे के विवाद में युवक ने अपनी मासूम बेटी को जमीन पर पटका

संक्षेप: Amroha News - हसनपुर में परिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद के दौरान एक युवक ने अपनी एक वर्षीय बेटी को जमीन पर पटक दिया, जिससे वह घायल हो गई। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके दादा ने आरोपी बेटे के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

Wed, 5 Nov 2025 12:46 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

हसनपुर (अमरोहा), संवाददाता। परिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद ने मंगलवार दोपहर अमानवीय रूप ले लिया। गुस्से में आए युवक ने अपनी एक वर्षीया बेटी को उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। मासूम के दादा ने आरोपी बेटे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। मामला क्षेत्र के गांव अल्लीपुर खादर में मंगलवार दोपहर का है। जानकारी के मुताबिक परिवार के लोगों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को भी परिवार के सदस्यों के बीच घर पर कहासुनी हो रही थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान युवक ने चारपाई पर बैठी अपनी एक वर्षीय बेटी को गुस्से में उठाकर जमीन पर दे मारा। बच्ची बुरी तरह चोटिल हो गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। बच्ची को आनन-फानन में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। आरोपी युवक के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है।