ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाभारत के मानचित्र रंगोली को दीयों से जगमग कर दीपोत्सव मनाया

भारत के मानचित्र रंगोली को दीयों से जगमग कर दीपोत्सव मनाया

भारत के मानचित्र रंगोली को दीयों से जगमग कर दीपोत्सव मनायाभारत के मानचित्र रंगोली को दीयों से जगमग कर दीपोत्सव मनायाभारत के मानचित्र रंगोली को दीयों...

भारत के मानचित्र रंगोली को दीयों से जगमग कर दीपोत्सव मनाया
हिन्दुस्तान टीम,संभलFri, 21 Oct 2022 12:20 AM
ऐप पर पढ़ें

संस्कार भारती ने दीपोत्सव व परिवार मिलन कार्यक्रम का किया आयोजन

चन्दौसी, संवाददाता। संस्कार भारती जनपद संभल के तत्वावधान में गुरुवार को सीता रोड स्थित झुन्नीलाल धर्मशाला में दीपोत्सव व परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रंगोली से सजे भारत के मानचित्र पर दीयों की पंक्तियां आकर्षण का केंद्र रही। वहीं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नूत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि समाजसेवी सतीश शर्मा, विशिष्ट अतिथि नीतू शर्मा ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। हरिओम कश्यप ने ध्यय गीत प्रस्तुत किया। लोकेश डांस एकेडमी के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। अंत में कार्यक्रम स्थल पर भारत के मानचित्र की रंगोली बना कर दीयों से सजाया गया। एक दूसरे को दिवाली पर्व की बधाई दी। अध्यक्षता सत्यदेव शर्मा ने की। संचालन इंदुवाला त्रिपाठी व अतुल शर्मा ने संयुक्त रुप से किया। इस अवसर पर इंद्रपाल शर्मा, प्रभात कृष्णा, वैद्य ब्रजनंदन शर्मा, रुपकिशोर मिश्रा, पुष्पेंद्र सिंह, श्याम भारद्वाज, रामसेवक शर्मा, डॉ. टीएस पाल, डॉ. जयशंकर दुबे आदि थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें