ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाफैक्ट्री संचालक पर कर्मचारियों का मानदेय न देने का आरोप

फैक्ट्री संचालक पर कर्मचारियों का मानदेय न देने का आरोप

शहर में संचालित एक फैक्ट्री स्वामी पर कर्मचारियों का दो माह से मानदेय नहीं देने का आरोप लगा है। गुस्साए कर्मचारियों ने इसके विरोध में पुलिस से शिकायत...

फैक्ट्री संचालक पर कर्मचारियों का मानदेय न देने का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSat, 01 Feb 2020 05:56 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर में संचालित एक फैक्ट्री स्वामी पर कर्मचारियों का दो माह से मानदेय नहीं देने का आरोप लगा है। गुस्साए कर्मचारियों ने इसके विरोध में पुलिस से शिकायत की।

फैक्ट्री मालिक के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की मांग की।मूल रूप से शाहजहांपुर जिले के थाना मदनापुर स्थित बरी खाग गांव निवासी शिकायतकर्ता सभी कर्मचारी गजरौला में हाईवे किनारे एक निजी फैक्ट्री में कार्यरत हैं। उनका आरोप है कि फैक्ट्री स्वामी ने बीते दो माह से उन्हें मानदेय नहीं दिया है। कर्मचारी मानदेय की मांग करते हैं तब फैक्ट्री स्वामी एक दो दिन में भुगतान करने की बात कहकर टरका देता है। इसके विरोध में गुस्साए कर्मचारी शनिवार को थाने पहुंचे। फैक्ट्री स्वामी पर मानदेय नहीं देने व शोषण करने का आरोप लगाया। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान योगेश, राकेश, दिनेश, पुरषोत्तम, अरविंद, सोनू, रवित आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें