मरणोपरांत बाला रानी के नेत्रदान किए

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

मंडी धनौरा के मोहल्ला गढ़ी की 70 वर्षीय बाला रानी का बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके पुत्रों ने सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट मुरादाबाद के माध्यम से उनकी आंखों का दान किया। स्थानीय नागरिक समाज ने सभी नागरिकों से नेत्रदान का संकल्प लेने की अपील की।

मरणोपरांत बाला रानी के नेत्रदान किए

मंडी धनौरा। नगर के मोहल्ला गढ़ी निवासी 70 वर्षीय बाला रानी पत्नी मुनीश कुमार अग्रवाल का बीमारी के चलते मंगलवार को निधन हो गया था। बुधवार को उनके पुत्र विनय अग्रवाल व सचिन अग्रवाल ने सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट मुरादाबाद के माध्यम से अपनी माता के नेत्रों का दान कराया। सभी ने इस प्रयास को सराहा। वहीं धनौरा नागरिक समाज के वरिष्ठ सदस्य सुबोध देवरा ने सभी नागरिकों से नेत्रदान का संकल्प लेने की अपील की। इस दौरान पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, सर्वेश शर्मा, विकास अग्रवाल, सुबोध अग्रवाल आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।