ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहादहेज उत्पीड़न में फंसे एक्सईन पर कसा जा सकता है शिकंजा

दहेज उत्पीड़न में फंसे एक्सईन पर कसा जा सकता है शिकंजा

दहेज उत्पीड़न में फंसे सिंचाई विभाग के एक्सईएन पर शिकंजा कसा जा सकता है। पत्नी कार्रवाई के लिए एक्सईन के आला अधिकारियों से...

दहेज उत्पीड़न में फंसे एक्सईन पर कसा जा सकता है शिकंजा
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाTue, 03 Mar 2020 12:29 PM
ऐप पर पढ़ें

दहेज उत्पीड़न में फंसे सिंचाई विभाग के एक्सईएन पर शिकंजा कसा जा सकता है। पत्नी कार्रवाई के लिए एक्सईन के आला अधिकारियों से मिलेगी।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता उमेश चंद्रा के खिलाफ पत्नी अंजली ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में एक्सईन, उनके परिवार में मां, बहन और भाई भी नामजद किए गए हैं।

पत्नी अंजली का कहना है कि एक्सईन के रुतबे के कारण कार्रवाई नहीं की जा रही है, लेकिन वह किसी भी कीमत पर चुप नहीं बैठेगी। वह इंसाफ के लिए हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं और आरोपियों को सजा दिलाकर ही रहेंगी। वह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग के आला अधिकारियों से भी मिलेंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें