Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsExplosion in Private Factory in Gajraula Shocks Residents and Workers
निजी फैक्ट्री में तेज धमाके से सहमे लोग, बॉयलर फटने की सूचना से मचा हड़कंप

निजी फैक्ट्री में तेज धमाके से सहमे लोग, बॉयलर फटने की सूचना से मचा हड़कंप

संक्षेप:

Amroha News - गजरौला में मंगलवार सुबह एक निजी फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ, जिससे लोग सहम गए। फैक्ट्री का बॉयलर फटने की अफवाह शहर में फैल गई, लेकिन प्रबंधन ने इस घटना से इनकार किया है। पहले भी फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक होने की घटना हो चुकी है। एसडीएम ने कहा कि अगर कोई शिकायत मिली, तो जांच की जाएगी।

Nov 26, 2025 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

गजरौला, संवाददाता। क्षेत्र में मंगलवार सुबह संचालित एक निजी फैक्ट्री में तेज धमाका होने पर लोग बुरी तरह सहम गए। फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी भी भयभीत हो गए। फैक्ट्री का बॉयलर फटने की सूचना शहर में फैलने से हड़कंप मच गया। हालांकि फैक्ट्री प्रबंधन ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है। जानकारी के अनुसार शहर की एक फैक्ट्री में मंगलवार को सुबह की शिफ्ट बदली हो रही थी। बताया जा रहा है कि तभी अचानक से तेज धमाका हुआ। जिससे आसपास रहने वाले लोग बुरी तरह सहम गए। फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों के बीच भी हड़कंप मच गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तभी फैक्ट्री का बॉयलर फटने की सूचना सारे शहर में फैल गई। इससे शहर के लोग भी भयभीत हो गए। फैक्ट्री के मेन गेट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने एक-दूसरे को फोन कर धमाके की वजह जानने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि दो माह पहले भी फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक हुई थी। तब प्रदूषण विभाग ने फैक्ट्री पर कार्रवाई की थी। इस बावत एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। यदि किसी तरह की शिकायत या सूचना मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।