बच्चों ने लिया पूल पार्टी का लुत्फ

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - हसनपुर के एचएसएस पब्लिक स्कूल में प्री-नर्सरी से कक्षा एक तक के बच्चों के लिए एक पूल पार्टी का आयोजन किया गया। बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में पानी में खेलकर तथा संगीत पर नाचकर आनंद लिया। प्रधानाचार्य अंकुर काशिव ने बताया कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों के विकास में सहायक होती हैं।

बच्चों ने लिया पूल पार्टी का लुत्फ

​हसनपुर। नगर स्थित एचएसएस पब्लिक स्कूल में मंगलवार को प्री-नर्सरी से कक्षा एक तक के बच्चों के लिए पूल पार्टी का आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ लुत्फ लिया। ​रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने पानी में अठखेलियां करते हुए खूब मस्ती की। कार्यक्रम के दौरान संगीत की धुनों पर थिरकते बच्चों ने समा बांध दिया। छात्र-छात्राओं को पॉपकॉर्न और आइसक्रीम भी दी गईं, जिसका उन्होंने भरपूर आनंद लिया। प्रधानाचार्य अंकुर काशिव ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के समग्र विकास में सहायक होती हैं। खेल-खेल में सीखने से बच्चे आत्मविश्वासी, सक्रिय और प्रसन्न बनते हैं, साथ ही उनमें सामाजिकता और टीम भावना का विकास होता है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।