ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाश्मशान घाट से काटे यूकेलिप्टस के पेड़, पुलिस मौके पर पहुंची

श्मशान घाट से काटे यूकेलिप्टस के पेड़, पुलिस मौके पर पहुंची

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव गारवपुर उर्फ रुस्तमपुर के श्मशान घाट से यूकेलिप्टस के पेड़ काट लिए गए। खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। काटे हुए...

श्मशान घाट से काटे यूकेलिप्टस के पेड़, पुलिस मौके पर पहुंची
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाThu, 20 Jan 2022 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव गारवपुर उर्फ रुस्तमपुर के श्मशान घाट से यूकेलिप्टस के पेड़ काट लिए गए। खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। काटे हुए पेड़ों को कब्जे में ले लिया गया है।

ग्राम प्रधान राजवीर सिंह ने बताया कि श्मशान घाट पर लगे यूकेलिप्टस के पांच पेड़ गांव निवासी एक व्यक्ति ने चोरी छिपे बेच दिए। गुरुवार दोपहर ठेकेदार पेड़ों को कटवाने पहुंच गया। खबर लगते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। देखा कि श्मशान घाट से यूकेलिप्टस के तीन पेड़ मजदूरों ने काट गिराए जबकि दो पेड़ों पर काटने के लिए निशानदेही कर दी गई। ग्रामीणों ने आदमपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राली को अपने कब्जे में लेकर पुलिस चौकी ढवारसी ले आई। ग्राम प्रधान द्वारा आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें