ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाहसनपुर में हटाया गया अतिक्रमण, मची खलबली

हसनपुर में हटाया गया अतिक्रमण, मची खलबली

तहसीलदार व नगरपालिका ईओ के नेतृत्व में मंगलवार को नगर के रहरा अड्डे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पहले दिन अस्थाई रूप से अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान किसी विरोध का सामना नहीं करना...

हसनपुर में हटाया गया अतिक्रमण, मची खलबली
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाTue, 25 Jun 2019 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

तहसीलदार व नगरपालिका ईओ के नेतृत्व में मंगलवार को नगर के रहरा अड्डे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पहले दिन अस्थाई रूप से अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान किसी विरोध का सामना नहीं करना पड़ा।

तहसीलदार सदानंद सरोज व ईओ निहाल सिंह, कोतवाल आरपी शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में रहरा अड्डे से मंगलवार दोपहर बाद अभियान की शुरुआत की गई। दुकानों के आगे डाली गई टीन जेसीबी आदि से हटा दी गई। ईओ निहाल सिंह ने बताया कि शहर भर में अभियान चलाया जाएगा। पहले चरण में मुख्य मार्ग किनारे के अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। बुधवार को नगर के संभल अड्डा, झकड़ी अड्डा, अमरोहा ब्लॉक तिराहे पर अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद शहर में अभियान चलेगा। स्थाई अतिक्रमण भी तोड़ा जाएगा। अभियान से खलबली मची रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें