हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं महिला, करें सपोर्ट : गरिमा सिंह

Nov 19, 2025 01:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

Amroha News - हसनपुर में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपर जिला अधिकारी गरिमा सिंह ने महिलाओं की स्थिति और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख ममता गुर्जर ने महिलाओं को साहस से कार्य करने की सलाह दी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही महिला जागरूकता पर भी चर्चा हुई।

हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं महिला, करें सपोर्ट : गरिमा सिंह

हसनपुर, संवाददाता। भारत महिला शक्ति का देश रहा है। शिक्षा, विज्ञान, राजनीति, सामाजिक सुधार व पुलि-प्रशसनिक पदों पर महिलाएं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि महिलाओं को सपोर्ट करें। नगर के सत्यप्रकाश लक्ष्मी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए अपर जिला अधिकारी राजस्व गरिमा सिंह ने उक्त बात कही। उन्होंने देश में महिलाओं की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बेटी बचाओ-बेढ़ी पढ़ाओ, मुद्रा योजना, कौशल विकास कार्यक्रम आदि चला रखे हैं, जिनका भरपूर लाभ मिल रहा है।

अपील करते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिला को भी इन योजना का लाभ मिलना चाहिए। ब्लॉक प्रमुख ममता गुर्जर ने कहा कि महिलाओं को निडर होकर पूरे साहस के साथ कार्य करना चाहिए। महिला घर के साथ-साथ बाहर के कार्यों को भी पूरी निपुणता के साथ निभाती हैं। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता विनीता शर्मा ने कुटुंब प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने बहुत ही मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उषा शर्मा ने की। इस मौके पर मधु सिंघल, ऋतु अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, पारुल अग्रवाल आदि मौजूद रहीं। सामाजिक कार्यकर्ता सीता आर्य ने भी महिला जागरूकता के विषय को बड़े ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा नैना अग्रवाल, रिया चौहान और सलोनी चौहान ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;