Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsElectricity Department JE Arrested for Rape After Marriage Deception
आरोप: शादी का झांसा देकर जेई ने महिला से किया दुष्कर्म, मुकदमा

आरोप: शादी का झांसा देकर जेई ने महिला से किया दुष्कर्म, मुकदमा

संक्षेप:

Amroha News - गजरौला में एक बिजली विभाग के जेई ने शादी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म किया। शादी से मना करने और जान से मारने की धमकी देने के बाद महिला को पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।

Feb 11, 2026 01:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

गजरौला, संवाददाता। शादी का झांसा देकर बिजली विभाग में तैनात जेई ने महिला से दुष्कर्म किया। बाद में शादी करने से मना कर दिया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस बीच महिला को जेई के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी हुई तो वह सन्न रह गई। पीड़िता ने आरोपी जेई के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी वर्ष 2019 में मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति से झगड़ा होने पर विवाहिता गजरौला की एक कालोनी में किराए के मकान में रहने लगी।

करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात बिजली विभाग के जेई से हुई। आरोप है कि जेई ने उसे शादी करने के झांसे में लिया और नजदीकी बढ़ा लीं। इस दौरान जेई ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया। पीड़िता ने जेई से शादी करने के लिए कहा तो वह टाल मटोल करता रहा। ज्यादा दबाव बनाने पर जेई ने शादी करने से इनकार कर दिया व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस बीच पीड़िता ने जेई के बारे में जानकारी की तो उसके पहले से शादीशुदा होने का पता चला। परेशान पीड़िता बीती 25 जनवरी को जेई से मिलने गई तो जेई ने उसे घर से भगा दिया। बताया जा रहा है कि जेई हसनपुर के तहारपुर बिजलीघर पर तैनात है। उसकी पत्नी भी जिला अस्पताल में कर्मचारी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी जेई मोमराज के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;