आम-ईख फसल को सिंचाई की दरकार, बिजली ट्रिपिंग से किसान परेशान

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - हसनपुर में भीषण गर्मी में बिजली कटौती के कारण लोग परेशान हैं। किसानों को फसल सिंचाई में दिक्कत हो रही है, क्योंकि नलकूप बार-बार ट्रिपिंग के चलते बंद हो जाते हैं। बिजली की समस्या शहर और गांव दोनों में बनी हुई है, जिससे रात में उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

आम-ईख फसल को सिंचाई की दरकार, बिजली ट्रिपिंग से किसान परेशान

हसनपुर। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है वहीं, किसानों को भी फसलों की सिंचाई करने में दिक्कत आ रही है। बार-बार ट्रिपिंग की वजह से फसल की क्यारी तक पानी पहुंचने से पहले ही नलकूप बंद हो जाता है, जिसके चलते किसान परेशान हैं। किसानों ने फसल सिंचाई के लिए शेड्यूल के मुताबिक पर्याप्त आपूर्ति की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि शहर से लेकर गांव तक बिजली की समस्या बनी हुई है।

बिजली की समस्या

गुरुवार रात शहर में बार-बार बिजली ट्रिपिंग करती रही जिसके चलते हर पांच-दस मिनट के अंतराल पर बिजली गुल होने से विद्युत चालित उपकरण भी सही से काम नहीं कर पाए। रात में कटौती होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर शहर में तंग घरों में रहने वालों को छत पर रात गुजारनी पड़ी। मोहल्ला कंकर वाला कुआं निवासी फ्राईम अहमद का कहना है कि पिछले सात दिन से बिजली किल्लत बनी हुई है। फुल चार्ज न होने की वजह से इंवर्टर व बैटरे भी साथ नहीं दे पा रहे। उधर, ढवारसी, रहरा व सैदनगली क्षेत्र में भी बिजली की आंख-मिचौली से लोग परेशान हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत किसानों को हो रही है। गन्ने की फसल को इस समय सिंचाई की जरूरत है। दूसरी ओर आम के पेड़ों को भी सिंचाई की दरकार है।

Voice of UP

किसानों की परेशानी

भीकनपुर शर्की निवासी किसान नरेंद्र पोसवाल का कहना कि क्यारी तक पानी पहुंचने से पहले ही बिजली ट्रिपिंग कर जाती है, जिसके चलते नलकूप बंद हो जाता है। कुछ मिनट बाद दोबारा से बिजली आती है तो फिर से नलकूप चालू करना पड़ता है, जिसके चलते परेशानी हो रही है।

उत्पादन व मांग के बीच आपूर्ति की खाई बढ़ने से बिजली की दिक्कत हो रही है। गर्मी में बिजलीघरों के उपकरण व ट्रांसफार्मर भी साथ नहीं दे पा रहे हैं। लेकिन, बिजलीघर पर जितनी बिजली मिल रही है, उतनी फीडरों को दी जा रही है।

मिथिलेश कुमार, एसडीओ सिटी

सामान्य प्रश्न

हसनपुर में बिजली कटौती के कारण क्या समस्याएं हो रही हैं?
हसनपुर में बिजली कटौती के कारण लोगों को परेशानी हो रही है, विशेषकर किसानों को फसल सिंचाई में दिक्कत आ रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।