ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहामामूली विवाद में मारपीट के बाद पथराव, आठ लोग घायल

मामूली विवाद में मारपीट के बाद पथराव, आठ लोग घायल

मामूली विवाद में मारपीट होने पर दो गुटों के बीच मारपीट के बाद पथराव हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना...

मामूली विवाद में मारपीट के बाद पथराव, आठ लोग घायल
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSat, 03 Aug 2019 05:55 PM
ऐप पर पढ़ें

मामूली विवाद में मारपीट होने पर दो गुटों के बीच मारपीट के बाद पथराव हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना की तहरीर दोनों तरफ से पुलिस को दे दी गई है।

क्षेत्र के मोहरकीपट्टी गांव निवासी लुकमान व फरमान के बच्चों के बीच दो दिन पहले खेलने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों गुट आपस में भिड़ गए थे। उस समय तो वहां खड़े लोगों ने किसी तरह विवाद शांत करा दिया। शनिवार की सुबह भी दोनों गुटों के बीच विवाद हो गया था। मामला बढ़ने पर मारपीट के बाद पथराव हो गया। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। लोगों ने इधर-उधर छिपकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। मारपीट में लुकमान, शबाना, सुहेल, कल्लो व सलमान व दूसरी तरफ से फरमान, जावेद, इमरान घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। घटना की तहरीर दोनों तरफ से पुलिस को दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि दोनों गुटों में समझौते की बात चल रही है। समझौता नहीं होने की स्थित में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें