Amroha News: अमरोहा की गंगा-जमुनी तहजीब की रिवायत को मजबूत करें: महबूब अली

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: अमरोहा की गंगा-जमुनी तहजीब की रिवायत को मजबूत करें: महबूब अली -मुस्लिम कमेटी

Amroha News: अमरोहा की गंगा-जमुनी तहजीब की रिवायत को मजबूत करें: महबूब अली

Amroha News: ईद मिलादुन्नबी के सिलसिले में शुक्रवार रात मुस्लिम कमेटी के संयोजन में शहर के मोहल्ला झंडा शहीद स्थित एक कम्युनिटी हॉल में कौमी व मिल्ली इत्तेहाद कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कांफ्रेंस में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सदर विधायक महबूब अली ने इत्तेहाद पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इत्तेहाद व इत्तेफाक किसी भी समाज की मजबूती और तरक्की की बुनियाद होता है। हमें मजहब, जाति और दूसरे इख़्तिलाफात से ऊपर उठकर अमन और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अमरोहा हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब, मोहब्बत और आपसी भाईचारे की मिसाल रहा है और बुजुर्गों की इस रिवायत को और ज्यादा मजबूत बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

कांफ्रेंस में पूर्व एमएलसी परवेज अली, आसिफ कुरैशी, खुर्शीद हैदर जैदी, डॉ.जमशेद कमाल व डॉ.चंदन नकवी ने भी इत्तेहाद और तालीम को मौजूदा वक्त की बड़ी जरूरत बताया। इससे पूर्व कांफ्रेंस का आगाज मौलाना साद अमरोहवी ने तिलावत कुरान और नात-ए-पाक से किया। इस दौरानहाजी नासिर सिद्दीकी, पूर्व चेयरमैन हाजी इकरार अंसारी, खुर्शीद सैफी, आदिल अब्बासी, डॉ नज्मुन्नबी, अली इमाम रिजवी, आरिफ मलिक एडवोकेट, रोमी शफात आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष इकबाल अहमद खां व संचालन रोमी शफात एडवोकेट ने किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsअमरोहाAmroha News: अमरोहा की गंगा-जमुनी तहजीब की रिवायत को मजबूत करें: महबूब अली