Amroha News: रहमदिली और हक के रास्ते पर चलना सिखाती है रसूले खुदा की जिंदगी

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: मुस्लिम कमेटी अमरोहा द्वारा मोहल्ला कटकुई में ईद मिलादुन्नबी का 7वां जलसा-ए-सीरत-ए-पाक आयोजित किया गया। हाफिज मुकारिम अमरोहवी ने कुरआन की तिलावत की। मौलाना तौहीद रजा ने पैगंबर की जिंदगी और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला, जिसमें इंसानियत, दया, और समानता के मूल्य शामिल हैं। कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Amroha News: रहमदिली और हक के रास्ते पर चलना सिखाती है रसूले खुदा की जिंदगी

Amroha News: मुस्लिम कमेटी अमरोहा के संयोजन में शहर के मोहल्ला कटकुई स्थित हिरन वालियान फाटक में ईद मिलादुन्नबी का 7वां जलसा-ए-सीरत-ए-पाक आयोजित किया गया। जिसका आगाज हाफिज मुकारिम अमरोहवी ने तिलावते कुरआन से किया। इसके बाद मौलाना साद अमरोहवी, हाफिज अनस मिर्जा, हाफिज मुकारिम, हस्सान सिद्दीकी और फहीम सलमानी आदि ने बारगाहे रिसालत में नातिया कलाम पेश किए। मुफ्ती मौलाना तौहीद रजा ने सीरत-ए-तैयबा पर तकरीर करते हुए कहा कि रसूले अकरम की जिंदगी शफकत, दयानतदारी, इंसाफ और आजिजी की बेहतरीन मिसाल है। उनकी तालीम इंसान को सदाकत, अदल, रहमदिली और रवादारी के रास्ते पर चलने का पैगाम देती है। उन्होंने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम ने महिलाओं को अधिकार दिए, जरूरतमंदों की मदद की और अपने सादिक व अमीन किरदार से पूरी इंसानियत के सामने इस्लाम की बेहतरीन तस्वीर पेश की।

इस दौरान हाजी मंसूर अहमद एडवोकेट, हाजी खुरशीद अनवर, सरताज आलम मंसूरी, हाजी अब्दुल कय्यूम राईनी, सैय्यद कमर नकवी, मोहम्मद कासिम खान, नवेद अयाज, इमरान खान सैफी एडवोकेट, इकबाल खान अमरोहवी, फिरोज खां, सरकार आलम, फहीम सिद्दीकी, यासिर अंसारी एडवोकेट, गुफरान खान सूरी, फैज आलम राईनी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बिलाल खान ने की, आखिर में कन्वीनर हस्सान शेख ने सभी का शुक्रिया अदा किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsअमरोहाAmroha News: रहमदिली और हक के रास्ते पर चलना सिखाती है रसूले खुदा की जिंदगी