विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास, पुलिस को दी तहरीर
दहेज लोभी ससुरालियों ने विवाहिता को गला घोटकर मारने का प्रयास किया। और असफल होने पर केरोसिन तेल से जलाकर मारने का प्रयास किया। जान बचने पर विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने...
दहेज लोभी ससुरालियों ने विवाहिता को गला घोटकर मारने का प्रयास किया। और असफल होने पर केरोसिन तेल से जलाकर मारने का प्रयास किया। जान बचने पर विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। बिजनौर जिले के चांदपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती की शादी 21 फरवरी 2018 को नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी एक युवक के साथ हुई थी।
युवती का आरोप है कि उसके मायके वालों ने शादी में कार नकदी व अन्य सामान समेत करीब 27 लाख रूपए का दहेज दिया था। लेकिन दहेज से ससुराली खुश नहीं थे। और पांच लाख रूपए की मांग करते थे। युवती का आरोप है कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण करता था। और 20 अक्टूबर को उसके देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। रविवार को विवाहिता का भाई उसे ससुराल छोड़ गया। तो पति, सास, ससुर, देवर, ननद व अन्य ने उसके साथ मारपीट की। सोमवार सुबह करीब नौ बजे पति, ससुर, देवर, सास, ननद व एक रिश्तेदार ने उसे गला घोटकर मारने का प्रयास किया। असफल होने पर शरीर पर तेल छिड़क कर जलाने का प्रयास किया। विवहिता के शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए। और ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर विवाहिता के मायके वाले व पुलिस पहुंची। विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कानून कार्रवाई की जाएगी।