ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाअनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, चार लोग घायल

अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, चार लोग घायल

नेशनल हाईवे पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार चालक समेत चार लोग घायल हो गए। ई-रिक्शा के सामने अचानक बाइक आने पर हादसा हुआ। सूचना मिलने पर यूपी 100 मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के...

अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, चार लोग घायल
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाFri, 28 Jun 2019 11:24 AM
ऐप पर पढ़ें

नेशनल हाईवे पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार चालक समेत चार लोग घायल हो गए। ई-रिक्शा के सामने अचानक बाइक आने पर हादसा हुआ। सूचना मिलने पर यूपी 100 मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नगर के बस्ती निवासी मदनपाल ई-रिक्शा चलाता है। शुक्रवार की सुबह वह ई-रिक्शा में सवारियां बैठाकर हाईवे स्थित एक फैक्ट्री पर जा रहा था। भानपुर फाटक पार करने के बाद वह जैसे ही हाईवे पर पहुंचा, अचानक उसके सामने बाइक आ गई। बाइक से बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार शिवपुरी मुहल्ला निवासी राजीव कुमार व रोहित समेत चार लोग घायल हो गए। चारों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें