प्राथमिक विद्यालयों की तर्ज पर अब माध्यमिक स्कूलों में भी चलेगा स्कूल चलो अभियान

Mar 30, 2026 12:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - शिक्षा विभाग ने 2026-27 शैक्षिक सत्र के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। 'स्कूल चलो' अभियान को अब माध्यमिक विद्यालयों में भी लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों की संख्या बढ़ाना और ड्रॉपआउट की समस्या को कम करना है। विशेष ध्यान कक्षा आठ से नौ में प्रवेश बढ़ाने पर होगा।

प्राथमिक विद्यालयों की तर्ज पर अब माध्यमिक स्कूलों में भी चलेगा स्कूल चलो अभियान

नए शैक्षिक सत्र 2026-27 को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एक अप्रैल से बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में नया सत्र शुरू होगा। इस बार स्कूल चलो अभियान को और व्यापक बनाने का निर्णय लिया है। पहले यह अभियान मुख्य रूप से बेसिक शिक्षा तक सीमित था, लेकिन अब इसे माध्यमिक विद्यालयों में भी लागू किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों की संख्या बढ़ाना और ड्रॉपआउट की समस्या को कम करना है। शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार कक्षा आठ के बाद लगभग काफी संख्या में छात्र-छात्रा पढ़ाई छोड़ देते हैं। 90 प्रतिशत छात्र ही कक्षा नौ में प्रवेश लेते हैं।

इसका मतलब है कि काफी संख्या में छात्र आगे की पढ़ाई से बाहर हो जाते हैं। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने विशेष रूप से कक्षा आठ से नौ में प्रवेश बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूल चलो अभियान के माध्यम से कक्षा आठ पास करने वाले अधिक से अधिक छात्रों का कक्षा नौ में नामांकन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जहां नामांकन दर कम है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ड्रॉप आउट होने वाले बच्चों की पहचान करें और उन्हें दोबारा विद्यालय से जोड़ने के लिए प्रयास करें।अभियान की सफलता के लिए सामुदायिक भागीदारी पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, अभिभावकों और विद्यालय प्रबंध समितियों को इसमें सक्रिय रूप से शामिल किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जा सके। डीआईओएस डा.प्रवेश कुमार ने बताया कि स्कूल चलो अभियान के संबंध में दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।