ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाकार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटी, तीन लोग घायल

कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटी, तीन लोग घायल

-सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में कराया भर्ती -सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में कराया भर्ती -सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में कराया भर्ती...

कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटी, तीन लोग घायल
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSun, 15 Mar 2020 07:06 PM
ऐप पर पढ़ें

कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गई। ई-रिक्शा चालक समेत सवार तीन लोग घायल हो गए। निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली।थाना क्षेत्र के गांव लठीरा निवासी लखीराम व रोहताश कुमार रविवार सुबह ई-रिक्शा में सवार होकर गजरौला आ रहे थे। पक्के पुल के पास सामने से आ रही तेज गति कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। ई-रिक्शा पलट गई। ई-रिक्शा पर सवार लखीराम, रोहताश व चालक अरविंद कुमार घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। आसपास के लोग दौड़े ई-रिक्शा के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी पहुंची, जानकारी ली। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें