बुराई को समाप्त करने का संकल्प लेने पर जोर

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - गजरौला में दुर्गा महोत्सव समिति के संयोजन में मां नवदुर्गा चामुंडा मंदिर में दुर्गा महोत्सव का आयोजन हुआ। अध्यक्ष विचित्र भाटी की अध्यक्षता में पूजन किया गया, जिसमें मुख्य यजमान रजनीश प्रजापति थे। कार्यक्रम की शुरुआत कालरा स्टेट के प्रबंधक अंशय कालरा ने की। कलाकारों ने देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत की।

बुराई को समाप्त करने का संकल्प लेने पर जोर

गजरौला। दुर्गा महोत्सव समिति के संयोजन में स्थानीय बस्ती स्थित मां नवदुर्गा चामुंडा मंदिर में चल रहे दुर्गा महोत्सव के आठवें दिन शुक्रवार को समिति अध्यक्ष विचित्र भाटी की अध्यक्षता में पूजन किया गया। पूजन पुरोहित पंडित योगेश शर्मा ने संपन्न कराया। मां कात्यानी का पूजन मुख्य यजमान रजनीश प्रजापति ने किया। इससे पूर्व कालरा स्टेट के प्रबंधक अंशय कालरा ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कहा कि ऐसे आयोजनों से मन शुद्ध रहता है, तनाव भी कम होता है। उन्होंने बुराई को समाप्त करने का संकल्प लेने पर जोर दिया। वहीं कलाकारों ने भगवान विष्णु, श्रीराम, वीर हनुमान आदि देवी-देवताओं की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की।

इस दौरान सुमेरचंद, निगम वर्मा, एडवोकेट मनमोहन सिंह सेन, परमजीत सिंह, कुसुम प्रजापति, सौरभ जैन, अशोक चौहान, संजीव कुमार, पूर्व सभासद चंद्रपाल, दिनेश अग्रवाल, सीमा चौहान, जितेंद्र गुप्ता, महीपाल चौहान, सुंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।