Amroha News: दिल्ली के युवकों ने बस में शराब पीकर यात्रियों से की अभद्रता, चालक ने पुलिस बुलाकर पकड़वाया

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: जोया। दिल्ली से मुरादाबाद जा रही गढ़मुक्तेश्वर डिपो की बस में चार युवकों ने बस में शराब पीकर यात्रियों से अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध पर यात्रियों स

Amroha News: दिल्ली के युवकों ने बस में शराब पीकर यात्रियों से की अभद्रता, चालक ने पुलिस बुलाकर पकड़वाया

Amroha News: दिल्ली से मुरादाबाद जा रही गढ़मुक्तेश्वर डिपो की बस में चार युवकों ने बस में शराब पीकर यात्रियों से अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध पर यात्रियों से गाली गलौज की। चालक ने डायल 112 को फोन कर आनंद विहार कालोनी के पास पुलिस को बुलाकर बस रोक दी। पुलिस ने आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया। घटना मंगलवार दोपहर की है। दिल्ली से मुरादाबाद जा रही गढ़मुक्तेश्वर डिपो की एक बस में दिल्ली के चार युवक सवार थे जो पीछे की सीट पर बैठे थे। आरोप है कि ब्रजघाट से निकलने के बाद चारों ने बस में शराब पीनी शुरु कर दी।

यात्रियों ने जब इस हरकत का विरोध किया गाली-गलौज करने लगे। हंगामा होने पर बस चालक गजराज निवासी गांव हरनाथपुर कोटा जिला हापुड़ ने 112 कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। इसके बाद हाईवे स्थित आनंद विहार कालोनी पर आकर बस रोक दी। बस रुकने पर चारों युवक खिड़की से कूद कर भागने लगे, जिन्हें यात्रियों ने पकड़ कर जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस को सौंप दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsअमरोहाAmroha News: दिल्ली के युवकों ने बस में शराब पीकर यात्रियों से की अभद्रता, चालक ने पुलिस बुलाकर पकड़वाया