शराब के नशे में विधायक की गाड़ी पर पथराव
Amroha News - मंडी धनौरा में दो युवकों ने शराब के नशे में विधायक राजीव तरारा की गाड़ी पर पत्थर फेंके। घटना तब हुई जब उनकी बाइक विधायक के वाहन से टकराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ये युवक नांदनौर माफी के रहने वाले हैं।

मंडी धनौरा। क्षेत्र में शराब के नशे में दो युवकों ने विधायक की गाड़ी पर पथराव कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। रविवार की देर रात भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा अपने वाहन द्वारा धनौरा से अमरोहा जा रहे थे। रेलवे फाटक के निकट पीछे से दो युवक शराब के नशे में बाइक पर सवार होकर आए और उनकी बाइक विधायक के वाहन से टकरा गई। विधायक के चालक व गार्ड ने गाड़ी से उतरकर दोनों युवकों को फटकार लगाई तो उन्होंने विधायक की गाड़ी पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी भी थाने पर पहुंच गए। एसएसआई सतीश मौर्य ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने अपनी पहचान बताई है। दोनों नांदनौर माफी के रहने वाले हैं। दोनों युवक शराब के नशे में हैं। जिन्हें पुलिस ने पकड़ रखा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


