गाली देने से टोकने पर नशे में धुत युवक ने दो बहनों को पीटा, एफआईआर

Apr 06, 2026 01:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - अमरोहा। नशे में धुत युवक ने गालियां देने का विरोध करने पर दो बहनों को

गाली देने से टोकने पर नशे में धुत युवक ने दो बहनों को पीटा, एफआईआर

नशे में धुत युवक ने गालियां देने का विरोध करने पर दो बहनों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कैलसा बाईपास की है। यहां स्व.फारूख का परिवार रहता है। उनकी बेटी फरहा नाज का आरोप है कि बीती चार अप्रैल की रात करीब नौ बजे वह अपनी बहन शीबा के साथ घर में बैठी हुई थी। उसी दौरान मोहल्ला मुरादाबादी गेट का रहने वाला अकबर आ गया जो नशे की हालत में था। उसने घर के बाहर खड़े होकर गालियां देनी शुरू कर दीं। दरवाजे पर आकर फरहा और शीबा ने विरोध किया तो अकबर ने लात घूंसे मारकर दोनों को घायल कर दिया और धमकी देते हुए भाग गया।

प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने मामले में आरोपी अकबर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।