ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाअमरोहा में वाहनों को फास्ट टैग से लैस कराने में जुटे चालक

अमरोहा में वाहनों को फास्ट टैग से लैस कराने में जुटे चालक

वाहनों में फास्ट टैग लगवाने को वाहन चालकों के बीच खलबली मची रही। चालक अपने वाहनों को फास्ट टैग से लैस कराने की जद्दोजहद में जुटे दिखे। दोपहर बाद...

अमरोहा में वाहनों को फास्ट टैग से लैस कराने में जुटे चालक
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाFri, 01 Jan 2021 11:22 AM
ऐप पर पढ़ें

अमरोहा। निज संवाददाता

वाहनों में फास्ट टैग लगवाने को वाहन चालकों के बीच खलबली मची रही। चालक अपने वाहनों को फास्ट टैग से लैस कराने की जद्दोजहद में जुटे दिखे। दोपहर बाद फास्ट टैग लगवाने की समय सीमा 15 फरवरी तक बढ़ाए जाने की जानकारी मिलने पर लोगों ने राहत महसूस की।

जोया टोल प्लाजा पर दस लेन से वाहन गुजरते हैं। जिसमें आठ लेन फास्ट टैग के लिए हैं, दो कैश लेन हैं। टोल कर्मचारियों के मुताबिक फिलहाल करीब 75 फीसदी वाहन फास्ट टैग से लैस हैं। 25 फीसदी से अधिक वाहन अभी भी फास्ट टैग से लैस नहीं हैं। जिसके कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। उधर, एनएचएआई ने गुरुवार रात 12 बजे से टोल प्लाजा से कैश लेन बंद करने की समय सीमा तय कर दी थी। इससे वाहन चालक परेशान थे। वह सुबह से ही वाहनों में फास्ट टैग लगवाने के लिए जद्दोजहद करते दिखे। फास्ट टैग से वाहन को लैस कराने के लिए दिनभर जोया टोल प्लाजा पर वाहन चालकों की भीड़ जुटी रही। हालांकि दोपहर तक मंत्रालय से सभी टोल को निर्देशित करके कैश लेन 15 फरवरी तक जारी रखने को कहा गया। इसके बाद से वाहन चालकों ने राहत महसूस की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें