ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहादहेज हत्या में पति सास समेत चार नामजद

दहेज हत्या में पति सास समेत चार नामजद

दहेज लोलुपों ने जहरीला पदार्थ देकर विवाहिता की हत्या कर दी। विवाहिता के पिता ने पति सास व दो ननदों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बिचपुरी...

दहेज हत्या में पति सास समेत चार नामजद
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाFri, 23 Nov 2018 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

दहेज लोलुपों ने जहरीला पदार्थ देकर विवाहिता की हत्या कर दी। विवाहिता के पिता ने पति सास व दो ननदों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बिचपुरी निवासी रणवीर सिंह की पुत्री रेखा रानी की थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी राजू से शादी हुई थी।

रणवीर का आरोप है कि शादी के बाद से ही राजू व उसके परिजन दहेज के लिए दबाव बना रहे थे। और दहेज न मिलने पर उसके साथ अक्सर मारपीट व उत्पीड़न करते थे। गुरुवार को रेखा रानी के पति राजू, रेखा रानी की सास रामेश्वरी व दोनों ननदों ने रेखा रानी को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। रेखा रानी की मौत की सूचना मिलने पर रणवीर रोता बिलखता परिजनों समेत नवादा पहुंचा। लेकिन तब तक उक्त लोग घर से फरार हो गए थे। रणवीर ने पुलिस को तहरीर देकर राजू, रामेश्वरी व दोनों ननदों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें