आठ लाख के खातिर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, आठ पर केस
Amroha News - अमरोहा की विवाहिता अंजली को मायके से आठ लाख रुपये नहीं लाने पर पति और ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। शादी के बाद से दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने पति और सास-ससुर समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

अमरोहा, संवाददाता। मायके से आठ लाख रुपये नहीं दिलाने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पति समेत छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। उत्तराखंड के जिला नैनीताल के रामनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुर बेलजुड़ी पीरूमदारा निवासी स्व. गजराम सिंह की बेटी अंजली की शादी 15 दिसंबर 2021 को अमरोहा शहर के मोहल्ला मेहम्दी सराय के रहने वाले नीरज संग हुई थी। अंजली के मुताबिक मां शकुंतला देवी ने शादी में हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतरिक्त दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे।
विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। आरोप है कि उस पर मायके से आठ लाख रुपये दिलाने का दबाव बनाया जाता था। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल के लोगों ने बीती 15 मार्च की सुबह अंजलि को मारपीट कर घर से निकाल दिया। सीओ सिटी अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर पति नीरज व सास काजल अलावा ससुर महेंद्र सिंह, देवर गौरव, ननद लक्ष्मी व दादी सास शकुंतला देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


