दूसरी महिला से संबंध के शक में पति-पत्नी में झगड़ा
Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
Amroha News - डिडौली क्षेत्र के गांव इकोंदा में एक युवक की पत्नी ने उस पर दूसरी महिला से संबंध रखने का शक जताया। विवाद बढ़ने पर दोनों थाने पहुंचे, जहां पत्नी ने पुलिस से न्याय की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन देते हुए दोनों पक्षों को समझाया। घटना के बाद परिवार में तनाव का माहौल बना है।

जोया। डिडौली क्षेत्र के गांव इकोंदा निवासी एक युवक पर उसकी पत्नी ने दूसरी महिला से संबंध रखने का शक जताते हुए गाली-गलौज कर दी। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। मामला थाने तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर पति-पत्नी दोनों थाने पहुंच गए। वहां पत्नी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोप लगाया कि उसके पति का दूसरी महिला से संबंध है, जिसको लेकर घर में आए दिन विवाद होता रहता है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
घटना के बाद परिवार में तनाव का माहौल बना है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


