Amroha News: खराब रैंक वाले विभागों को सुधार की दी हिदायत

हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News: शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने जिले में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने खराब रैंक वाले विभागों को सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए और रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया। सभी विभागों को अगली बैठक से पहले रैंकिंग में सुधार लाने के लिए कहा गया।

Amroha News: खराब रैंक वाले विभागों को सुधार की दी हिदायत

Amroha News: डीएम डॉ.नितिन गौड़ की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से जिले में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। विभागों की रैंकिंग की समीक्षा की गई। डीएम ने खराब रैंक वाले विभागों से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्काल इस ओर सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। प्रत्येक सप्ताह किए जा रहे प्रयासों की रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह प्रस्तुत की जाए। खराब प्रगति के कारणों को ठीक करने के लिए तैयार की गई कार्य योजना भी प्रस्तुत की जाए। अगली समीक्षा से पहले सभी विभाग अपनी रैंकिंग में सुधार लाएं। इस ओर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शासन की मंशानुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सभी विभागों की प्राथमिकता रहे। श्रम विभाग की खराब प्रगति व श्रम प्रवर्तन अधिकारी के बिना सूचना बैठक से अनुपस्थित रहने पर डीएम ने नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsअमरोहाAmroha News: खराब रैंक वाले विभागों को सुधार की दी हिदायत