तालाब का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

डीएम ने अम्हेड़ा गांव के तालाब का निरीक्षण किया और अतिक्रमण हटाने के लिए त्वरित कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। तालाब का जीर्णोद्धार कर जल संग्रहण क्षमता बढ़ाने की योजना है। स्थानीय निवासियों ने जल आपूर्ति में कमी की शिकायत की, जिस पर डीएम ने जल निगम को सुधार के लिए निर्देशित किया।

तालाब का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

अमरोहा, संवाददाता। डीएम ने गुरुवार को जोया ब्लॉक के गांव अम्हेड़ा में स्थित तालाब का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तालाब से अतिक्रमण हटाने के लिए त्वरित कार्य योजना तैयार करने और एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में चलाए जा रहे मिशन 500 के अंतर्गत इस तालाब का जीर्णोद्धार कर उसे मूल स्वरूप में लाते हुए जल संग्रहण क्षमता बढ़ाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अतिक्रमण हटाने और तालाब की सफाई-सुधार का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। निरीक्षण में ग्राम करनपुर के स्थानीय निवासियों ने हर घर जल योजना को लेकर शिकायत की। उन्होंने बताया कि गांव में पाइपलाइन बिछा दी गई है, लेकिन अभी तक नियमित जल आपूर्ति शुरू नहीं हुई है।

डीएम ने जल निगम के अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए कि गांव में सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, बीडीओ जोया आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।