डीएम ने नगर पालिका कार्यालय का किया निरीक्षण
Amroha News - फोटो...डीएम ने किया नगर पालिका का निरीक्षणडीएम ने किया नगर पालिका का निरीक्षणडीएम ने किया नगर पालिका का निरीक्षण

मंडी धनौरा। डीएम ने बुधवार को स्थानीय नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। लेखा अनुभाग में सफाई कर्मियों की तैनाती, संविदा एवं स्थायी कर्मचारियों का विवरण, कार्य आवंटन पत्रावलियां और सेवा अभिलेखों की जांच की। बंद पड़े खातों, टीडीएस कटौती, एनपीएस प्रविष्टियों तथा लंबित मामलों की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारण का निर्देश दिया। डीएम ने गृहकर एवं जन्म-मृत्यु पंजीकरण विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। कहा कि नागरिक सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी। निर्देश दिया कि प्रमाण पत्रों से जुड़े आवेदनों का निस्तारण तय समय सीमा में किया जाए। वार्डवार कर वसूली की प्रगति पर चर्चा कर ई-पॉश मशीन के जरिए गृहकर संग्रह को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़कर निगरानी मजबूत करने का निर्देश दिया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित स्वच्छता सेल, रैन बसेरा, आरआरआर सेंटर (रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल) की स्थिति का जायजा लिया। पीएम सूर्यघर योजना की प्रगति पर असंतोष जताते हुए इसमें तेजी लाने को कहा। पालिका परिसर में अव्यवस्थित बिजली तारों को दुरुस्त कराने, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, ईओ अवधेश वर्मा, उमेश सैनी, रामेंद्र यादव, आरती शर्मा, निशांत यादव आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


