बच्चों को तालाब-नदियों से दूर रखने की अपील की

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

अमरोहा के डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने डूबने की घटनाओं को देखते हुए लोगों से अपील की है कि वे बच्चों को जलस्त्रोतों के पास अकेला न छोड़ें। नाव यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने और मादक पदार्थों का सेवन न करने की सलाह दी। जल में सुरक्षा चिन्हों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया।

बच्चों को तालाब-नदियों से दूर रखने की अपील की

अमरोहा। डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने हाल के दिनों में डूबने की घटनाओं से जनहानि के मामले सामने पर आम लोगों से अपील की है। कहा अभिभावकों को चाहिए कि वह अपने बच्चों को जलस्त्रोतों के पास अकेला न छोड़ें। बच्चे पानी के पास हों तो उनकी देखरेख करें। बच्चों को समझाएं और सुरक्षित स्थानों पर ही खेलने दें। नाव यात्रा को लेकर निर्देश दिए कि जर्जर, टूटी-फूटी नाव पर सवारी न करें। नाव साफ और सूखी होनी चाहिए। छोटे बच्चों को अकेले नाव पर यात्रा न करने दें। नाव की भार क्षमता और लाइफ सेविंग जैकेट की उपलब्धता की जांच जरूर करें।

आपदा विशेषज्ञ पवन कुमार शुक्ला ने कहा कि कोई भी व्यक्ति मादक पदार्थों का सेवन कर पानी में प्रवेश न करे। जल में बने सुरक्षात्मक चिन्हों से आगे न जाएं। गहरे पानी में प्रवेश करना खतरनाक है।नाव से नाव पर कूदना या पानी में सेल्फी लेना भी हादसे का कारण बन सकता है। कहा कि तैरना न आने वाले लोग नदी, तालाब या पोखर से दूर रहें। बताया कि यदि कोई व्यक्ति पानी में डूब रहा हो तो सबसे पहले आसपास मौजूद लोग उसकी मदद करें व तुरंत एंबुलेंस बुलाएं। यदि व्यक्ति श्वास नहीं ले रहा है, तो उसकी नब्ज जांचें व सीपीआर दें। इसके बाद नजदीकी अस्पताल ले जाएं। कहा कि पानी में रहते समय घबराना नहीं चाहिए। सिर को ऊपर रखें, बैग और जूते जैसी भारी चीजें हटा दें। पानी को पीछे की ओर धकेलते रहें ताकि शरीर स्थिर रह सके। हाथों से पानी को ऊपर की ओर उछालते रहें, जिससे लोग देखकर मदद कर सकें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।