ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाजिले में 31 लाख पौधों से आएगी हरियाली

जिले में 31 लाख पौधों से आएगी हरियाली

जनपद में 31 लाख पौधों से हरियाली आएगी। वन विभाग को 15 लाख 20 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। बाकी पौधे पुलिस, उद्यान, नगर विकास, स्वास्थ्य विभाग समेत 50 विभागों द्वारा लगाए जाएंगे। विभागों ने...

जिले में 31 लाख पौधों से आएगी हरियाली
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSun, 26 May 2019 12:05 AM
ऐप पर पढ़ें

जनपद में 31 लाख पौधों से हरियाली आएगी। वन विभाग को 15 लाख 20 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। बाकी पौधे पुलिस, उद्यान, नगर विकास, स्वास्थ्य विभाग समेत 50 विभागों द्वारा लगाए जाएंगे। विभागों ने तैयारी शुरू कर दी है।

दिनों दिन कट रहे पेड़ों से वायु प्रदूषण बढ़ा है। कई स्थानों पर जहरीली हो रही हवा में सांस लेना भी मुश्किल है। जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ग्लोबल वार्मिंग और हवा को जहरीली होने से रोकने के लिए हरियाली को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। जिले में 31 लाख एक हजार 669 पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग को 15 लाख 20 हजार 892 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। बाकी पौधे पुलिस, स्वास्थ्य, कृषि, नगर विकास, आवास समेत तकरीबन 50 विभागों द्वारा लगाए जाएंगे। डीएफओ रमेश चंद्र ने बताया कि पौधारोपण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। गड्ढे खुदाई का काम चल रहा है। बरसात शुरू होते ही जुलाई माह में पौधारोपण किया जाएगा।

ये दिया गया है लक्ष्य विभाग पौधारोपण का लक्ष्य 1-शिक्षा 1052002-ग्रामीण विकास 1200003-उद्यान 1917443-पुलिस 66804-स्वास्थ्य 119835-नगर विकास 149636-आवास विकास 6680 7-सिंचाई 227008-कृषि 32755 9-रेशम 130810-औद्योगिक विकास 3700इन स्थानों पर तैयार की गई नर्सरीअमरोहा। जिले में ही नर्सरी तैयार की गई है। अमरोहा क्षेत्र में जटीवन, बुढ़नपुर, हसनपुर क्षेत्र में अल्लीपुर, बाटुपुरा, चीला, दौरारा, देहरी गुर्जर, हैदलपुर में नर्सरी तैयार की गई है। धनौरा क्षेत्र में कुमराला, ईश्वरेदेवा, नाबाला और बिसावली में वन विभाग ने नर्सरी तैयार की। जटीवन में पहली बार र्नसरी तैयार की है। तीन लाख पौधे तैयार किए हैं। पौधारोपण के नोडल अफसर/अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील कुमार रस्तोगी जिले की पांच नर्सरी का निरीक्षण कर पौधारोपण की तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। -----------------

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें